Tuesday, 30 July 2013

सोलह बातों

बोलते समय इन सोलह बातों का खास ध्यान रखना चाहिए...
1. बहुत ज्यादा नहीं बोलना चाहिए।
2. बिल्कुल चुप भी नहीं रहना चाहिए।
3. समय-समय पर बोलना चाहिए।
4. दो लोग यदि बात कररहे हैंतो उनके बीच में बिना पूछे नहीं बोलना चाहिए।
5. बिना सोचे-विचारे कोई बात नहीं करना चाहिए।
6. बोलने में शीघ्रता नहीं करनी चाहिए।
7. ऊट-पटांग बात नहीं करना चाहिए।
8. उलाहना भरी और मतभेदी बात नहीं करना चाहिए।
9. हमेशा धर्म युक्त और यथार्थ बात करनी चाहिए।
10. दूसरे लोगों को जो बातें बुरी लगती हैं वे बात कभी नहीं बोलना चाहिए।
11. किसी को भी ताना नहीं मारना चाहिए,ना ही व्यंग्य करना चाहिए।
12. अनावश्यक हंसी और दिल्लगी नहीं करना चाहिए।
13. दूसरों की बुराई नहीं करना चाहिए।
14. सच, कोमल, मधुर वाणी रखनाचाहिए।
15. अपने मुख से ही स्वयं की प्रशंसा नहीं करना चाहिए।
16. बात करते समय किसी भी प्रकार की जिद नहीं करना चाहिए।

Notice - Jaro Education on 29th Jan 2026

        Notice                                          (Only for B.Tech – Final SEM, MCA & MBA Final SEM) This is to inform that;  Jaro...